Search

धनबाद : वनांचल, दुमका इंटरसिटी सहित 8 जोड़ी ट्रेनें 10 मार्च से बदले रूट से चलेंगी

Dhanbad : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दक्षिण-पूर्व रेलवे के खेमासूली और कोटसिला स्टेशन के समीप चल रहे कुड़मी आंदोलन को देखते रेलवे ने 10 अप्रैल से ट्रेनों का परिचालन बदले हुए मार्ग से करने का निर्णय लिया है. सोमवार से ट्रेन नंबर 18620 गोड्डा-रांची एक्सप्रेस चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर जबकि ट्रेन नंबर 18619 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस 11 अप्रैल को मुरी, बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी. इसी प्रकार 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस 10 अप्रैल को चंद्रपुरा, बरकाकाना व मुरी होकर, 13403 रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस 11 अप्रैल को मुरी बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर, 13319 दुमका-रांची इंटरसिटी 10 अप्रैल को चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर, 13304 रांची-धनबाद इंटरसिटी 10 अप्रैल को मुरी, बरकाकाना व चंद्रपुरा होकर चलेगी. 18621 पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 10 अप्रैल को चंद्रपुरा, बरकाकाना, मुरी होकर, 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 11 अप्रैल को मुरी, बरकाकाना, चंद्रपुरा होकर चलेगी. कुस्तौर में चल रहा कुड़मी समाज का आंदोलन रविवार को समाप्त होने के बाद रेलवे ने यह फैसला लिया है. हालांकि खेमासूली में आंदोलन जारी है. वहीं रविवार को धनबाद-रांची रेल मार्ग के कोटशिला स्टेशन पर भी आंदोलन शुरू हो गया है. इस वजह से ट्रेनों का रूट बदला गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-goods-train-breakdown-at-hirodih-station-up-main-line-cleared-after-24-hours/">धनबाद

: हिरोडीह स्टेशन पर मालगाड़ी ब्रेकडाउन, अप मेन लाइन 24 घंटे बाद हुई क्लियर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp