Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: एसएनएमएमसीएच के 8 छात्र भांग खाने से बीमार

  Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के आठ छात्रों की तबीयत भांग खाने से बिगड़ गयी थी. उनमें दो की स्थिति सबसे ज्यादा खराब हो गई थी. 30 जनवरी को उन दोनों की स्थिति सामान्य हो गई है. हालांकि सभी छात्रों से प्राचार्य ज्योति रंजन ने जवाब मांगा गया है. सभी छात्र स्पष्टीकरण देंगे. बता दें कि 29 जनवरी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में प्रतिमा का विसर्जन था. सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान कुछ मेडिकल छात्र-छात्राओं ने भांग खा लिया. इसके बाद उनकी तबीयत विगड़ने लगी. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आठ में से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. सभी का एसएनएमएमसीएच के अलग-अलग विभागों में इलाज चल रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही