Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोल टैलेंट सर्च मुख्य परीक्षा में शामिल हुए 8 हज़ार विद्यार्थी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोल इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित गोल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की मुख्य परीक्षा 22 जनवरी रविवार को झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं छत्तीसगढ़ में एक साथ हुई. परीक्षा में आठ हजार विद्यार्थी शामिल हुए. परीक्षा के महत्व को बताते हुए गोल संस्थान के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से यह परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के माध्यम से अब तक सैकड़ों छात्रों की प्रतिभा को पहचान कर संस्थान ने प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन किया है. चयनित विद्यार्थियों ने मेडिकल, इंजीनियरिंग व सिविल सर्विसेस में अपनी सफलता का परचम लहराया है. असिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने कहा कि प्री-एग्जाम में 26 हज़ार विद्यार्थियों ने भाग लिया था. उनमें से मुख्य परीक्षा के लिए 8,600 छात्रों का चयन किया गया. अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को मेडल, सर्टिफिकेट के साथ अच्छे रैंक लाने पर लैपटॉप टेबलेट व अन्य पुरस्कार दिया जाएगा. गोल संस्थान धनबाद के सेंटर डायरेक्टर संजय आनंद ने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली इस परीक्षा से सैकड़ों छात्रों की प्रतिभा निखरकर सामने आई है. चयनित विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन कर उन्हें महत्वपूर्ण टिप्स व दिशा-निर्देश दिए जाएंगे. गोल संस्थान में कोर्स और स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था है. परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जीटीएसई वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही