Dhanbad : धनबाद जिला फुटबॉल संघ ने 5 मार्च को स्थानीय बिरसा मुंडा स्टेडियम में जिला स्तरीय रेफरियों के कूपर फिटनेस टेस्ट का आयोजन किया. इसमें जिले के 80 खिलाड़ियों व रेफरियों की फिटनेस जांच हुई. इनमें 65 लड़के और 15 लड़कियां शामिल रहीं. संघ के मो. सलाउद्दीन, मृदुल बोस व शुभंकर सरकार ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर इसकी शुभारंभ किए. मौके पर झारखंड रेफरी बोर्ड के सदस्य उदय मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. रेफरी समिति के पदाधिकारी सुनील मिश्रा, सुभाष लोध, जसविंदर सिंह, बजरंग चौहान, अभिजीत पात्रा, दिनेश सोरेन व प्रकाश महतो की देखरेख में टेस्ट संपन्न हुआ. सफल प्रतिभागी 12 मार्च को जमशेदपुर में आयोजित राज्य स्तरीय फिजिकल टेस्ट व लिखित परीक्षा में भाग लेंगे. यह भी पढ़ें : मैं">https://lagatar.in/free-health-checkup-of-women-in-main-hoon-dhanbad-group-camp/">मैं
हूं धनबाद समूह के शिविर में महिलाओं की मुफ्त स्वास्थ्य जांच [wpse_comments_template]
धनबाद : फिटनेस टेस्ट में 80 फुटबाल खिलाड़ियाें व रेफरियों की जांच

Leave a Comment