Search

 
 
 

धनबाद : उत्कृष्ट कार्य के लिए 80 रेल अधिकारी व कर्मी हुए पुरस्कृत समेत रेलवे की दो खबरें

 

68वें रेल सप्ताह समारोह में डीआरएम ने किया सम्मानित 

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम केके सिन्हा ने गुरुवार को रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित 68वें रेल सप्ताह समारोह मंडल के 80 अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया. उन्हें यह सम्मान वित्तीय वर्ष में विशिष्ट कार्य के लिए मिला है. डीआरएम ने कहा कि धनबाद रेल मंडल में लगभग 26 हजार अधिकारी व कर्मी हैं, जिनकी बदौलत मंडल ने देशभर में नंबर वन मंडल का खिताब हासिल किया है. वित्तीय वर्ष 2023-24 में 31 मार्च तक 27 हजार करोड़ की कमाई करने का लक्ष्य है. हालांकि अप्रैल से दिसंबर माह तक 176 मिलियन टन ढुलाई कर मंडल ने 21900 करोड़ रुपए की कमाई की है. ट्रेन में सफर करनेवाले यात्रियों से 384 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. उन्होंने कहा कि यात्री सुविधा को लेकर इस वर्ष मंडल में कई विकास कार्य हुए हैं. नई रेल लाइन बिछाने से लेकर पटरियों की दोनों ओर कई जगह दीवारें भी बनायी गई हैं. पेपर लेस के लिए 68 टीटीई को ट्रेन में हैंड हेल्ड मशीन दी गई है. डीआरएम ने बेहतर कार्य करनेवाले अधिकारी व कर्मियों को बारी-बारी से स्टेज पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की. समारोह से पहले ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया.

22 जनवरी को धनबाद से अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन 

Dhanbad : अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेने को इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए उस दिन धनबाद से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह जानकारी धनबाद रेल मंडल के डीआरएम केके सिन्हा ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि   रेलवे बोर्ड के निर्देश पर कई रेल मंडलों से ट्रेनें चल रही हैँ. धनबाद से भी स्पेशल ट्रेन चलायी जाएगी, ताकि लोग कार्यक्रम में भाग ले सकें. इसके अलावा पुरी से भी अयोध्या के दर्शन नगर तक गोमो होकर स्पेशल ट्रेन चलेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villagers-stopped-outsourcing-work-demanding-jobs-and-rehabilitation//////">धनबाद

: नौकरी व पुनर्वास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रोका आउटसोर्सिंग का काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही