Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में आवास का ताला तोड़कर नकद सहित 80 हजार की चोरी

 
Maithon : चिरकुंडा थाना क्षेत्र के जुनकुंदर सीएमडब्लूओ कॉलोनी में बीसीसीएल की महिला कर्मी के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपए नकद सहित करीब 80 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली. घटाना 9 जनवरी देर रात की है. दो अन्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवासों का भी ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया. भुक्तभोगी महिला कर्मी नयनतारा बाउरी ने इस संबंध में चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. कहा कि वह अपने बच्चे का इलाज कराने बंगाल स्थित मायके गई थी. पड़ोसियों व दूधवाले ने 10 जनवरी की सुबह फोन कर घटना की जानकारी दी. महिला ने बताया कि सूचना मिलते ही वह घर लौटी. आवास का ताला टूटा हुआ था और अंदर समान बिखरे पड़े थे. आलमारी में रखे रुपए व आभूषण चोर ले गए हैं. ताला तोड़ने में इस्तेमाल दो सब्बल घर में पड़े मिले. पुलिस छानबीन में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-4-houses-of-bccl-demolished-in-godhar-huge-protest-by-the-people/">धनबाद

: गोधर में बीसीसीएल के 4 आवास ध्वस्त, लोगों का भारी विरोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही