Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शक्ति मंदिर में 800 भक्तों ने किया सुंदरकांड पाठ

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) शहर के जोडाफाटक शक्ति मंदिर में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ के आठवें दिन 3 जनवरी मंगलवार को 800 भक्तों सुंदरकांड पाठ किया. पाठ में मनोज सेन की टीम ने मुख्य भूमिका निभाई. पूजन किशोर सिंघल ने सपरिवार किया. इससे पहले सुबह 31 जोड़ों द्वारा पूर्णाहुति एवं हवन किया गया. इसके बाद व्यास पूज्य राम मोहन जी महाराज ने राम कथा सुनाई. रामकथा के यजमान अरूण कानोडिया संग प्रेमलता कानोडिया ने व्यास पीठ का पूजन किया. संतोष भाई जी वर्नपुर वाले के सान्निध्य में आज मुख्य यजमान गौरव गोयल सह धर्मपत्नी कोमल गोयल सुबह और संध्या की आरती की. सुंदरकांड के मध्य में सवामनी का भोग व भंडारा सपरिवार अनिल गोयल ने लगाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल, मुकेश सोमानी, गौरव गोयल, दिनेश हेलिवाल, सुरेन्द्र अरोडा, मुकेश अग्रवाल, किशन अग्रवाल, मनोज सिंघल, निर्मल अग्रवाल, संजय सिंघल, कृष्णा खंडेलवाल, गोविंद हेलिवाल, नरेश खेड़िया सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही