Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रोजगार मेला में दोपहर तक 800 युवाओं का किया गया शॉर्टलिस्ट

Advertisement
Advertisement
10 कंपनियां ले रही हिस्सा, 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य : आनंद कुमार
Dhanbad : श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सोमवार 21 अगस्त को बरटाड स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय में मिनी रोजगार मेला का आयोजन किया गया. मेले में कल कुल 10 कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें रिलायबल इंडस्ट्रीज, सोनेटेल होटल, एशियन जालान अस्पताल, बेस्ट जॉब, स्किल डेस्क, चैंपियन सिक्योरिटी, चैनल प्ले लिमिटेड, राज सिक्योरिटी और ट्रेनिंग सेंटर शामिल है. इन कंपनियों ने दोपहर 1:30 बजे तक 800 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया. नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है. अभी तक 800 युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया है. शाम तक यह आंकड़ा 1200 तक पहुंचने की उम्मीद है. इन्हीं में से योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. हमलोगों ने इस बार ज्यादातर लोकल कंपनियों को मेले में बुलाया है. ताकि घर के आसपास ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सके. नन मैट्रिक, स्नातक और टेक्निकल फील्ड के लिये चयन किया जा रहा है. जिन्होंने नियोजनालय में निबंधन कराया है, उन्हें ही अवसर दिया जा रहा है. हम लोग कंपनियों को यह भी बता रहे हैं कि आप अभयर्थियों को वही बताएं जो आप काम करवाएंगे और उसके बदले में इन्हें वेतन भुगतान करेंगे. बड़ी-बड़ी बाते बोलकर युवाओं को न बरगलाए. लगातार इस बात की मॉनिटरिंग की जा रही है. उन्होंने बताया की इस मेले में 10 हजार रूपये से 25 हजार रूपये मासिक वेतन का जॉब उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं मेले में आए कई युवाओं का कहना था कि मेला कोई खास नहीं है, छोटी छोटी कंपनियों को बुलाया गया है, जो मेले में कुछ बोलती है और रोजगार देने के बाद कुछ और ही बोलने लगती है, सैलरी भी कटौती कर दी जाती है. बस अनुभव के लिए हमलोग यहां पहुंचे है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-wow-vice-chancellor-lollipop-post-made-against-university-act/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : वाह कुलपति महोदय : विश्वविद्यालय अधिनियम के विरुद्ध बनाया “लॉलीपॉप पोस्ट” [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही