धनबाद: उत्पाद विभाग की छापेमारी में 85 पेटी अवैध शराब जब्त
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार 4 मार्च को तोपचांची के कोराडीह में छापेमारी कर 85 पेटी (765 लीटर) अवैध शराब जब्त की. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक ने बताया कि तोपचांची थाना क्षेत्र के कोराडीह में मकान बनाकर मोहित गोस्वामी उर्फ मंटू के अवैध शराब का स्टोरेज करता था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई. मोहित गोस्वामी उर्फ मंटू गोस्वामी मौके से फरार हो गए. बताया कि नाइट गर्ल और ब्लैक हॉर्स व्हिस्की 750 मिली 65 पेटी,मैकडॉवेल व्हिस्की 180 मिली 8 पेटी, मैकडॉवेल व्हिस्की 375 मिली 3 पेटी, 8 पीएम व्हिस्की 180 मिली 3 पेटी, 8 पीएम व्हिस्की 375 मिली 3 पेटी, आईबी व्हिस्की 180 मिली 1 पेटी, स्टर्लिंग B7 180 मिली 2 पेटी, कुल 765 लीटर बरामद की गई है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. छापेमारी में अवर निरीक्षक उत्पाद कुंदन कौशल, महेश दास, भुवनेश्वर व मणिकांत कुमार शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment