Search

 
 
 

धनबाद : 85 वर्ष के मतदाता के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था करें- निदेशक

 
Baghmara : विधानसभा चुनाव को लेकर बाघमारा प्रखंड सभागार में डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन की अध्यक्षता में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारिकारियों की बैठक हुई. राजीव रंजन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, बूथ सुप वाइजर व थाना प्रभारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. कहा कि 85 वर्ष या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं को घर पर ही वोटिंग की सुविधा सनिश्चित की जाएगी. प्रखंड में कुल 355 बूथ हैं, जिनकी विशेष निगरानी करनी है. वहां पानी, बिजली, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. इस बार 22 बूथ बदले गए हैं. उन्होंने कहा कि एक विधानसभा के लिए एक आब्जर्वर रहेंगे. सेक्टर मजिस्ट्रेट को देखना है कि बूथ पर कमरे में आने-जाने के दो रास्ते हैं या नहीं. अगर दो दरवाजा नहीं है तो रस्सी से मार्किंग करनी होगी. पर्याप्त लाइट की व्यवस्था, मोबाइल चार्जर की सुविधा, रूट चार्ट के साथ नजरी नक्शा होना चाहिए. सेक्टर मजिस्ट्रेट नजरी नक्शा ले लें. बैठक में चुनाव के दौरान पारा मिलिट्री फोर्स को चार स्थानों पर ठहराने का निर्णय लिया गया. होम वोटिंग करने वाले 85 वर्ष के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को चिह्नित करने, सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ को पानी की सुविधा नहीं रहने वाले बूथों पर टैंकर की व्यवस्था करने को कहा गया. बैठक में बाघमारा बीडीओ लक्ष्मण यादव, सीओ बाल किसुन महतो, तोपचांची सीओ संजय सिंह, टुंडी बीडीओ के अलावा प्रखंड कर्मी प्रेम लता सिंह, रंजीत कुमार, रघुवंश भारती आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/candidate-from-roshanlal-barkagaon-of-ajsu/">भाजपा

की सूची जारी, आजसू के रोशनलाल बड़कागांव से प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही