Search

धनबाद : लोक अदालत में 856 वादों का निबटारा

Dhanbad : धनबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह डालसा की सचिव निताशा बारला ने बताया कि लोक अदालत में कुल 856 वादों का निबटारा किया गया. इनमें एनआई एक्ट के 122 वादों का निबटारा करते हुए 1 करोड़ 26 लाख 58 हजार 30 रुपए की रिकवरी की गई. वहीं, बिजली से संबंधित  672 वादों का निबटारा किया गया, जिसमें 1 करोड़ 23 लाख 20 हजार 274 रुपए की रिकवरी हुई. जबकि मासिक लोक अदालत में कुल 62 वादों का निबटारा किया गया, जिसमें 8 लाख 48 हजार 150 रुपए की रिकवरी हुई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp