Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के पीजी में अब तक आये 861आवेदन

 

सिर्फ तीन विषयों में आवेदन का आंकड़ा हुआ सौ के पार

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में फर्स्ट फेज में दो सितंबर से 16 सितंबर तक सीयूईटी के स्कोर के आधार पर पीजी में नामांकन के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं, जिसमें 12 सितंबर तक पीजी के 23 विषयों में 861 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

  कॉमर्स, हिस्ट्री व इंग्लिश में पार हुआ 100 का आंकड़ा

पीजी नामांकन को लेकर कॉमर्स में 217, हिस्ट्री में 112 और इंग्लिश में 105 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इन विषयों को छोड़कर किसी भी विषय में 100 आवेदन का आंकड़ा पार नहीं हुआ है. 11 विषयों में यह आंकड़ा 10 के नीचे है.

शेष विषयों में आवेदन का हाल

पीजी नामांकन के लिए गणित में 65, पॉलिटिकल साइंस में 56, फिजिक्स में 51, केमिस्ट्री में 51, हिंदी में 50, इकोनॉमिक्स में 35, लाइफ साइंस में 30, जियोग्राफी में 20, सोशियोलॉजी में 11, मैनेजमेंट स्टडीज में नौ, साइकोलॉजी में नौ, एनवायरमेंटल साइंस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट में आठ, मास कम्युनिकेशन में सात, मास्टर इन कंप्यूटर साइंस में सात, जियोलॉजी में 6, आर्ट एंड कल्चर में पांच, होम साइंस में तीन, उर्दू में दो, संस्कृत में एक और फिलॉसफी में एक आवेदन प्राप्त हुए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही