Search

 
 
 

धनबाद : सर्वधम सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 89 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 
Dhanbad : धनबाद में सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति ने बुधवार को 89 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न कराया.जिसमें दो जोड़ो का मुस्लिम धर्म तथा एक जोड़े का ईसाई रीति रिवाज से विवाह करवाया गया.समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि धनबाद के जिला डेकोरेटर संगठन के अलावे दर्जनों सामाजिक संगठन के सहयोग से बुधवार को हिंदू मुस्लिम और ईसाई समुदाय से जुड़े 89 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें.सामूहिक विवाह को लेकर ई वाहन से भव्य बारात निकाली गई .जिसमें दूल्हा-दुल्हन पक्ष से आए बरातियों के अलावे तमाम सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग जमकर नाचते झूमते हुए बारात में शामिल हुए. इस विवाह में पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रागिनी सिंह, पूर्व मेयर इंदु सिंह,जेबीकेएस के महामंत्री रणविजय सिंह, समाजसेवी उदय प्रताप सिंह के अलावे कई सामाजिक संस्थाएं एवं कई गण्यमान्य लोग शामिल हुए .विवाह में बारात एवं शरात के लिए लगभग दस हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई थी .जय माल के लिए लगभग 200 / 30 का मंच धनबाद के मशहूर टेंट श्याम डेकोरेटर्स के द्वारा बनाया गया था .उन्होंने कहा कि सर्व धर्म सामूहिक विवाह के दसवें साल का इस वर्ष का बहुत ही मनोरम, दर्शनीय भावुक एवं ऐतिहासिक क्षण था . इस सामूहिक विवाह के साक्षी झारखंड राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी लोग बने.

कुप्रथा को खत्म करना उद्देश्य

मौके पर युवा संघर्ष मोर्चा के संस्थापक दिलीप सिंह ने बताया कि समाज से दहेज की कुप्रथा को खत्म करने के लिए सर्वधर्म सामूहिक विवाह समिति के बैनर तले प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह कराया जा रहा है . इस वर्ष भी जोड़े 89 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधें. उन्होंने कहा कि समिति की ओर से नवदम्पति को उनके जीवन यापन के लिए कई तरह की सामग्री भी उपहार स्वरूप दी गई.

सक्रिय रही महिला विंग

सर्वधर्म सामूहिक विवाह के महिला विंग का नेतृत्व कर रही अध्यक्ष प्रदीप सिंह की धर्मपत्नी जया सिंह के नेतृत्व में महिला विंग भी बहुत सक्रिय दिखी. विवाह के अंत में विदाई समारोह में दूल्हा दुल्हन को विदाई करते समय सभी की आंखें नम थी, ऐसा प्रतीत हो रहा था की उनकी अपनी बेटी घर से विदा ले रही है . यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-gets-22-years-imprisonment/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 22 साल की कैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही