Search

धनबाद : स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सप्ताह के दूसरे दिन 89 मरीजों की जांच

Nirsa : कुमारधुबी के स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सप्ताह के दूसरे दिन 89 मरीजों की जांच की गई . शिविर में न्यूरो सर्जन डाक्टर दिलराज बी. कडलस ने लकवा, वर्तिगो, माइग्रेन, न्यूरोपैथी, स्पांडलायटिस के मरीजों की जांच की. शिविर में दवा भी मुफ्त दी गई. डाक्टर दिलराज ने बताया कि इस क्षेत्र में नस रोग से पीड़ित काफी मरीज हैं.   स्वास्थ्य सप्ताह के बाद भी क्षेत्र के लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज देने के लिए वे हर माह के पहले व तीसरे शनिवार को स्पेक्ट्रम हॉस्पिटल आएंगे और सेवा देंगे. स्वास्थ्य सप्ताह के तीसरे दिन यानी 30 मई को मधुमेह रोग विशेषज्ञ सह एमडी मेडिसिन डाक्टर डी गांगुली शिविर में आएंगे. यह भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/dhanbad-now-the-riot-over-the-chair-of-zip-president-and-vice-president/">अब

जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दंगल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//