Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में स्कूल का छज्जा गिरने से 8वीं के छात्र की मौत

 

केसी गर्ल्स स्कूल में घटना, यहां 8वीं की परीक्षा का सेंटर है

Dhanbad : झरिया के केसी गर्ल्स स्कूल का छज्जा टूट कर गिरने से आठवीं की परीक्षा देने आए छात्र प्रिंस कुमार साव की मौत हो गई. घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार पहली पाली की परीक्षा के बाद टिफिन खाकर दूसरी पाली की परीक्षा देने जा रहा था. तभी अचानक स्कूल का छज्जा गिर गिर गया. इसकी चपेट में आकर प्रिंस गंभीर रूप घायल हो गया था. उसे आनन-फानन में स्थानीय लोगो की मदद से झरिया के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपाचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एशियन जलान अस्पताल रेफर कर दिया. वहां ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. परिजनों ने इस घटना के लिए शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन को जेम्मेदार ठहराया.मृत छात्र की मां ने कहा कि स्कूल का भवन जर्जर होने की वजह से घटना घटी. प्रिंस कुमार साव डीएवी स्कूल राज ग्राउंड का छात्र था.उसका सेंटर केसी गर्ल्स स्कूल, झरिया में पड़ा था. घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने स्कूल के समीप जमा होकर जमकर बवाल किया. यह भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-voting-in-4-phases-in-jharkhand-by-election-in-gandey-on-may-20-see-details/">लोकसभा

चुनावः झारखंड में 4 चरणों में वोटिंग, 20 मई को गांडेय में उपचुनाव, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही