Search

 
 
 

धनबाद: अग्रसेन भवन में 8वीं राज्य थांग-टा चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू

 
Dhanbad : झारखण्ड थांग-टा संघ के तत्वावधान में 8वीं झारखण्ड राज्य थांग-टा चैंपियनशिप प्रतियोगिता 29 अप्रैल को धनबाद के हीरापुर स्थित अग्रसेन भवन में शुरू हुई. प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के सब जूनियर वर्ग की स्पर्धा में पलामू की लड़कियों ने तीन स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाकर अपना दबदबा बनाया. धनबाद, लोहरदगा तथा बोकारो को एक एक स्वर्ण प्राप्त हुआ. स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़िओं में सनाया सिंह, अंजनी दोड्डे, बेबी शुक्ल (सभी पलामू), ऐश्वर्या प्रसाद (धनबाद), विभा रानी (बोकारो) तथा किरण ओराओं (लोहरदगा), रजत पदक विजेताओं में संतुष्टि मोहली, साक्षी ओराओं, अनिशा नाग, अंजलि कुमारी (सभी लोहरदगा), अमीना शेख (पलामू) तथा सिमरन सोरेन (पू सिंघभूम) शामिल हैं. इसके अलावा कांस्य पदक अश्विका रॉय (पू सिंहभूम), आर्य जैन, शिवन्या अग्रवाल, शिवांगी सिंह, अक्षिता पंडित (सभी धनबाद) नैना कुमारी (लोहरदगा) को  प्राप्त हुआ. चैंपियनशिप का उद्घाटन दिव्या डोड्डे द्वारा किया गया.  मोंटफोर्ट अकादमी की चेयर पर्सन विषा अग्रवाल ने सभी विजेताओं के बीच पदक तथा प्रमाण पत्र वितरण किया. चैंपियनशिप का संचालन झारखंड थांग-टा संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने किया तथा सचिव मनोज शर्मा की देख रेख में अधिकृत थांग-टा निर्णय कृष्णा कुमार साव, संजू कुमार, मृत्यंजय कुमार, शंकर राम, ममता पांडेय, जुली कुमारी तथा संदीप कुमार द्वारा किया गया. शेष सभी जूनियर तथा सीनियर वर्ग की स्पर्धाओं का खेल 30 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि समापन समारोह संध्या 5 बजे आयोजित होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही