Search

धनबाद : मैथन में 20 दिन के अंदर 9 बाइक चोरी

Nirsa : निरसा (Nirsa)  मैथन में विगत 20 दिनों के अंदर 9 बाइक की चोरी हो चुकी है. सोमवार 2 मई की रात भी चोरों के गिरोह ने मैथन स्थित बीएसके कॉलेज के समीप से कृष्णा चौधरी की हीरो होंडा बाइक संख्या jh10 बीएक्स 9861 चुरा ली. इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने मैथन पुलिस से लिखित शिकायत की है. पुलिस जांच कर रही है. परंतु कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. एक हफ्ता पहले मैथन एरिया तीन स्थित जावेद अशरफ की बाइक चोरी हुई थी. मैथन एरिया नंबर 6, मैथन एरिया नंबर पांच,  मैथन मेन गेट, संजय चौक बायपास सहित डीवीसी के आवासीय परिसर के आसपास से पिछले 20 दिनों में 9 बाइक चोरी हो चुकी है. मैथन पुलिस खुद नहीं समझ पा रही है कि आखिर चोरी कौन कर रहा है. पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है. मंगलवार 3 मई को सर्किल इंस्पेक्टर सह मैथन ओपी प्रभारी नयनसुख दादेल ने कहा कि बाइक चोरी चिंता का विषय है. इस गिरोह को पकड़ने के लिए तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं. हालांकि अब तक नतीजा सिफर रहा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mango-juice-sucking-health-juice-being-sold-in-the-market/">धनबाद

: बाजार में बिक रहा सेहत का रस चूसनेवाला मैंगो जूस [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//