Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल कर्मी का मोबाइल हैक कर उड़ा लिये 9 लाख 73 हज़ार

Advertisement
Advertisement
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) साइबर अपराधियों ने बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत मनीलाल साव का मोबाइल हैक कर उसके एसबीआई खाते से 2 दिन में ₹9,73,000 की निकासी कर ली. पहले बुधवार को उसके क्रेडिट कार्ड से ₹1,97,000 की निकासी की गई. दूसरी बार शुक्रवार को क्रेडिट कार्ड से लोन पास कराने के नाम पर ₹79,7000 की निकासी की गई. हैकिंग करने वाले ने मनीलाल का मोबाइल रखकर उसे डीएक्टिवेट कर दिया. मैसेज मनीलाल के मोबाइल पर आता रहा. गुरुवार को उसने धनबाद साइबर थाना में ₹1 लाख 97 हज़ार की ठगी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की. इसके बाद शुक्रवार को फिर उसके मोबाइल से 7 लाख 97 हज़ार लोन पास कर उसके एकाउंट से पैसे निकाले. शुक्रवार को बैंक में जन्माष्टमी की छुट्टी रहने के कारण वह बैंक में शिकायत नहीं कर सका.  मनीलाल का खाता एसबीआई डुमरा शाखा में है.  शाम को बरोरा थाना मे आवेदन दे कर उसने जांच की मांग की. बरोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-house-temple-echoed-with-elephant-horse-palanquin-jai-kanhaiya-lal/">धनबाद

: हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंजे घर-मंदिर [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही