Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  बंद घर से 9 लाख की चोरी , जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :   झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरारी के पास बीती रात चोरी हो गयी. चोरों ने जुगनू मोहल्ला के रईस आलम के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने रईस आलम के घर से करीब नौ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किये. रईस आलम ने चोरी की घटना की जानकारी जोड़ापोखर थाना और आस-पड़ोस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी. आलम ने बताया कि घर में करीब 9 लाख की चोरी हुई है. इसमें 30 हजार रुपये नकदी समेत जेवर है. गुरुवार की सुबह भी जोड़ापोखर पुलिस परिवार वालों के घर जाकर पूछताछ और जांच कर रही है. इसे भी देखें :

रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में गया था पूरा परिवार

घटना के संबंध में रईस आलम के परिवार वालों ने बताया कि वो लोग अपने रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शिमला बहाल गये थे. जब 25 सितंबर की देर शाम वहां से घर वापस लौटे. जब घर के अंदर गये तो देखा कि रूम का दरवाजा खुला है और अलमीरा का सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा है.

इसे भी पढ़े : सितंबर">https://lagatar.in/banks-will-not-work-for-13-days-in-september-see-the-list-of-holidays-before-going-to-the-bank/141985/">सितंबर

में 13 दिन बैंकों में नहीं होंगे कामकाज, बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की लिस्ट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही