Search

धनबाद : सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा मोदी का 9 वर्ष का शासन- अपर्णा

Maithon : भाजपा चिरकुंडा मंडल की ओर से 4 मई को नेहरु रोड चिरकुंडा में विकास तीर्थ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी का 9 वर्ष का शासन काल सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है. इन 9 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री पूरे विश्व में देश का मान-सम्मान व गौरव बढ़ाया है. जब देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था, केंद्र सरकार ने देश की जनता को मुफ्त वैक्सीन दी. गरीब जनता को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया, उज्जवला योजना के तहत गैस चूल्हा व सिलेंडर दिया, आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करोड़ों लोगों को पक्का मकान दिया. इस तरह अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया. कार्यक्रम की शुरुआत में ओडिशा में भीषण रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बापी सेनगुप्ता ने की. मौके पर डब्ल्यू बाउरी, रंजीत मोदी, अनिल यादव, अभिमन्यु कुमार, डीएन पाठक, रानी केराई, अजय चौधरी, बूलन बाउरी, केशव साव, अभिषेक दास, पवन शर्मा, विजय सिंह, इरफान अहमद, जगरनाथ सिंह, विनोद दास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-operate-balughat-according-to-the-rules-of-the-state-government-sudhanshu/">

धनबाद : राज्य सरकार के नियमों के अनुरूप बालूघाट का संचालन करें- सुधांशु [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp