Search

 
 
 

धनबाद : एफसीआईएल पीपी एक्ट कोर्ट में 90 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज़

 
सामूहिक रुप से 374 लोगों के लिए मांगा गया समय - लक्की सिंह
Sindri : एफसीआईएल प्रशासनिक भवन के कमरा नंबर 26 में बीते 18 जुलाई से शुरू पीपी एक्ट कोर्ट के अंतिम दिन शनिवार 22 जुलाई तक कुल 1019 नोटिस के जवाब में 908 नोटिस प्राप्तकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई. श्रमिक संघ संयुक्त महामंत्री लक्की सिंह ने बताया कि उनके कार्यालय में जमा हुए 374 नोटिस का जवाब शनिवार 22 जुलाई को अधिवक्ताओं के माध्यम से दिया गया. उन्होंने बताया कि 534 नोटिस प्राप्तकर्ताओं ने अपनी एकल उपस्थिति कोर्ट में दर्ज कराई. कई लीजधारी दुकानदारों की कोर्ट में उपस्थिति नहीं हो पाई. उन्हें एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन के सुरक्षाकर्मियों ने बैरंग वापस लौटा दिया. लक्की सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि सभी 374 नोटिस प्राप्तकर्ताओं के लिए समय की मांग की गई है. कोर्ट से उन्हें समय मिलने की उम्मीद है. हालांकि इस दौरान जनता श्रमिक संघ के आह्वान पर एफसीआईएल गेट के बाहर बड़ी संख्या में लोगों का जुटान भी रहा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jbkss-held-a-meeting-in-dumariya-village-of-nirsa/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : निरसा के डुमरिया गांव में जेबीकेएसएस ने की बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही