Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 934 लोगों को लगा टीका, कर्मियों की हड़ताल जारी

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) जिले में टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है. मंगलवार 21 जून को कुल 934 लोगों को ही टीका लगाया जा सका. बाघमारा में पांच केंद्र में 220 लोगों को टीका लगा. बलियापुर के केंद्र में किसी को टीका नहीं लगा, जबकि धनबाद सदर के तीन केंद्र में 80 लोगों, गोविंदपुर के दो केंद्रों में 104, झरिया के दो केंद्रों में 210, निरसा के चार केंद्रों में 270, तोपचांची के तीन केंद्रों में 30 तथा टुंडी के एक केंद्र में 20 लोगों को टीका लगाया जा सका. ज्ञात हो कि धनबाद जिले के लगभग 250 कोविड टेस्टिंग, वैक्सीनेशन कर्मचारियों और डाटा ऑपरेटरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही,जिससे पूरे जिले में टीकाकरण का काम प्रभावित रहा. हड़ताली कर्मचारियों की तरफ से पीयूष सहाय ने बताया कि कई कर्मचारियों को 13 महीने से मानदेय नहीं मिला है. उन्हें परिवार का गुजारा चलाने में परेशानी हो रही है. मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही