Search

धनबाद : मदर टेरेसा स्कूल सिंदरी के 97 प्रतिशत बच्चे दसवीं में फर्स्ट

Sindri : सिंदरी (Sindri) झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में मदर टेरेसा स्कूल सिंदरी के 97 प्रतिशत बच्चों ने दसवीं में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. स्कूल के प्रधानाध्यापक राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि 238 छात्र छात्राओं ने दसवीं बोर्ड की परीक्षा दी थी. उनमें 230 बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं विद्यालय का परीक्षा परिणाम लगभग शत प्रतिशत रहा. उन्होंने बताया कि मात्र 7 बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. रुद्र तिवारी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. दूसरे स्थान पर देबाशीष महतो व आनंद राज को 92 प्रतिशत अंक मिले हैं. अशोक किस्कु 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में तृतीय स्थान पर रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp