Search

 
 
 

धनबाद : लायंस क्लब चिरकुंडा का 981वां मुफ्त मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित

 
Maithon : लायंस क्लब चिरकुंडा की ओर से रघुनाथ खरकिया मेमोरियल आई हॉस्पिटल में रविवार को 981वां निःशुल्क मोतियांबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसपास के क्षेत्र से सैकड़ों ग्रामीण आंख जांच कराने पहुंचे. शिविर का उद्घाटन हॉस्पिटल के डायरेक्टर जगदीश अग्रवाल ने किया. उन्होंने बताया कि स्वर्गीय रघुनाथ खरकिया की 53वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इस शिविर का आयोजन किया गया है. ऐसा शिविर पिछले 28 वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और यह 981वां शिविर है. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद नेत्र मरीजों जांच कर मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन करना है. अस्पताल के डॉ शांतनु देव ने बताया कि शिविर में जांच में मिले मोतियाबिंद मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. जिन लोगों को आंख से जुड़ी बीमारी है, उन्हें भी मुफ्त दवा दी जाएगी. कहा कि 100 से ज्यादा मोतियाबिंद के पेशेंट मिले हैं, जिलकर निःशुल्क ऑपरेशन किया जायेगा. दवा से लेकर चश्मा तक सब कुछ मुफ्त मिलेगा. यह भी पढ़ें : अर्थ">https://lagatar.in/good-news-from-the-economic-world-gst-collection-reached-rs-1-82-lakh-crore-in-november/">अर्थ

जगत से अच्छी खबर, नवंबर में जीएसटी संग्रह 1.82 लाख करोड़ पर पहुंचा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही