Search

धनबाद: उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी के 99 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण

Sindri : झारखंड एकेडेमिक काउंसिल बोर्ड के 10 वीं व 12 वीं विज्ञान का परिणाम मंगलवार 23 मई को घोषित हुआ.  एसपीएम इंटर कॉलेज सिंदरी में टॉप तीन में मनिसा कुमारी 89 प्रतिशत, आयुष राज 85.6 प्रतिशत व विकास कुमार ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. मजदूर उच्च विद्यालय के दसवीं कक्षा में 93 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए, जिनमें जीत कुंडू 88.8 प्रतिशत, पायल कुमारी 88 प्रतिशत, स्वीटी कुमारी ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. उत्क्रमित उच्च विद्यालय रांगामाटी की दसवीं कक्षा के 99 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए. इनमें खाखन प्रमाणिक 94.8 प्रतिशत, आदित्य सोनी ने 91.2 व खूशबू कुमारी ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिंदरी बस्ती की दसवीं कक्षा के 97 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण रहे, जिनमें संदीप मल्लिक 88 प्रतिशत, निवोदिता चटर्जी ने 87.6 व रिया मंडल ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//