Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:कतरास बाजार राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय की 99 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण

Katras :  कतरास (Katras) कतरास बाजार राजेन्द्र बालिका उच्च विद्यालय की 99 प्रतिशत छात्राएं दसवीं में उत्तीर्ण हुई हैं. 81 प्रतिशत छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई. 94.00% लाकर आस्था संघी विद्यालय की टॉपर बनी. कुछ अंको से पीछे 93 प्रतिशत से काजल प्रमाणिक द्वितीय स्थान एवं खुशी कुमारी 92.80 प्रतिशत लाकर विद्यालय में तीसरे स्थान पर रही. विद्यालय की 187 छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुई थीं, जिसमें 150 छात्राएं प्रथम श्रेणी में, 34 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उतीर्ण हुई. प्राचार्या सुमन मिश्रा ने सभी छात्राओं को मीठा खिलाकर उन्हें बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर प्रभारी दीपाली खातून, स्नेहलता पाण्डेय, वीणा पाण्डेय, दीपा हजारी, मोनिका गुप्ता, अजीत कुमार, सुमित कुमार, राकेश सिन्हा, नसीर खान, नित्यानंद, सौमित्र दे, कौशल कुमार दुबे आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही