Search

 
 
 

धनबाद : बाबूलाल की संकल्प यात्रा को लेकर टुंडी में 21 सदस्यीय व्यवस्था टोली का गठन

 
संकल्प यात्रा के दूसरे चरण के दौरान 27 अगस्त को बाबूलाल टुंडी में सभा को करेंगे संबोधित
Nirsa : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में 27 अगस्त को टुंडी उच्च विद्यालय के मैदान में सभा को संबोधित करेंगे. सभा की तैयारिओं को लेकर टुंडी विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरुवार 17 अगस्त को टुंडी उच्च विद्यालय के प्रांगण में जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से दूसरे चरण यात्रा के संयोजक सह प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा उपस्थित हुए. बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिनेश सिंह व धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री फिरोज दत्ता ने किया. बैठक में कार्यक्रम को लेकर 21 सदस्यीय व्यवस्था टोली बनाई गई. बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि टुंडी में बाबूलाल मरांडी की सभा ऐतिहासिक होगी. उन्होंने कहा कि यह यात्रा हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार, महिलाओं व आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार और राज्य की बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ निकाली जा रही है. प्रेस वार्ता में विक्रम पांडे, रामप्रसाद महतो, सुरेश महतो, रमेश महतो, जेबा मरांडी, नीलकंठ रवानी, प्रदीप वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे. इनके अलावे रामनारायण भगत, पीयूष तिवारी, बिपिन दा, संजीव मिश्र, बबली दास, रणजीत सिंह, आशुतोष पाल, समीर साव, अवध चौधरी, योगेश ठाकुर, खिरोधर मंडल, मन्टू मंडल, संदीप मंडल, संजीत सिंह, सरोज महतो, कयूम अंसारी भी बैठक में शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ragini-singh-met-the-governor-submitted-memorandum/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : रागिनी सिंह ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही