Search

 
 
 

धनबाद: सिंदरी के सुंदर नगर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

 
Baliapur : बलियापुर (Baliapur) सिंदरी थाना क्षेत्र के डोमगढ़ स्थित सुंदरनगर बस्ती निवासी अजीत महतो के 25 वर्षीय पुत्र साजेश महतो ने रविवार 1 जनवरी की देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पत्नी मालती देवी का कहना है कि रविवार की रात साजेश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और उसके साथ झगड़ा व मारपीट करने लगा. उसके पेट में 7 माह का बच्चा पल रहा है. झगड़े के कारण गर्भ में पल रहे बच्चे को कुछ न हो जाए, यह सोच कर सास उसे दूसरे कमरे में ले गई. इसके बाद साजेश ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया. कुछ देर बाद उसके बड़े भाई ने आवज लगाते हुए दरवाजा खटखटाया. जवाब नहीं मिलने पर उसने खिड़की से देखा तो साजेश पंखे के सहारे फंदे से झूल रहा था. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया. परंतु तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी. परिजनों की सूचना पर सोमवार 2 जनवरी की सुबह सिंदरी पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-5-lakh-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-broad-daylight-in-karkend/">धनबाद

: करकेंद में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 5 लाख की चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही