Search

धनबाद:  जोड़ापोखर में 38 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

jharia : झरिया (Jharia) डिगवाडीह गुरुद्वारा के प्रधान एवं टाटा स्टील डिगवाडीह कोलियरी के राकोमयू शाखा अध्यक्ष रंजीत सिंह की दूसरी पत्नी 38 वर्षीय राज कौर ने अपने मायके जामाडोबा डुमरी 4 नम्बर में पति की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली. शुक्रवार 7 अप्रैल की सुबह जोड़ापोखर पुलिस ने शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जामाडोबा 4 नम्बर निवासी जसवंत सिंह ने बताया है कि उनकी बहन राज कौर की शादी डिगवाडीह के टिस्को कर्मी रंजीत सिंह के साथ वर्ष 2015 में सिख धर्म के रीतिरिवाज के साथ हुई. बहन को एक 7 बर्ष की शहद प्रीत कौर नामक पुत्री भी है. बहन का पति आये दिन मारपीट कर प्रताडित करता था. खाना पीना नहीं देता था. एक लाख नगद एवं मोटरसाइकिल की मांग करता है. एक वर्ष पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया. बहन दिमागी तैर पर परेशान रहती थी. शुक्रवार 7 अप्रैल की सुबह अपने घर में जाकर दुपट्टा से फांसी लगा कर आत्महत्या करली. बहन का पति 2010 में भी एक शादी कर पत्नी को छोड़ चुका है. पहली पत्नी से भी 14 वर्ष की एक पुत्री है. उसे भी प्रताडित कर छोड़ दिया है. दूसरी शादी मेरी बहन से की थी. उसको भी घर से निकाल दिया. दूसरी तरफ रंजीत सिंह का कहना है की पत्नी बिना बताये ही घर से 2022 अक्टूबर में निकल गई थी. उस वक्त वह ड्यूटी में गये थे. अपने भाई से मिल कर न्यायालय में 498 का मामला दर्ज कराया है. हम जब भी अपने घर लाना चाहते थे, परिवार के लोग आने नहीं देते थे. पहली पत्नी से पूर्व में तलाक हो गया है. उसने दूसरी शादी कर ली है. मई 2022 में धनबाद महिला थाना में राज कौर ने शिकायत दर्ज कराई थी. फिलहाल जोरापोखर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है. मृत महिला के पति रणजीत सिंह ने बताया कि उनकी मां का ह्रदय रोग का ऑपरेशन हुआ है. पत्नी अपने चचेरा भाई की शादी में डेढ साल पहले चली गई थी. उसी समय से विवाद शुरू है. मामला न्यायालय में चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp