Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: लू लगने पर सड़क से 20 फीट नीचे गिर कर 67 वर्षीय बुजुर्ग की हुई मौत

पार्षद प्रतिनिधि ने बेहोशी की हालत में पड़े देखा, पुलिस ने भिजवाया अस्पताल

Putki : पुटकी 2 नम्बर निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ़ प्रकाश सोनार 67 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद वर्मा उर्फ़ प्रकाश सोनार का शव 15 जून गुरुवार मुंडापटी न्यू मैरीन आंगनबाडी के समीप पाया गया. संभवतः लू लगने से उनकी मौत हो गई. वार्ड 9 पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पासवान की नज़र बेहोशी अवस्था में उन पड़ी तो उन्होंने पुटकी पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने एसएनएमएनसीएच धनबाद भेज दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वह अपने पीछे पत्नी, चार पुत्र, एक विवाहित पुत्री व भरा पूरा परिवार छोड गये हैं. घर पर शव पहुंचते ही परिवार में मातम पसर गया. सुभाष ने बताया कि लू लगने से वह सड़क से 20 फीट खाई में गिर गए थे. इस कारण शरीर के कई हिस्से में खरोंच आ गयी थी. उसने इसकी सूचना परिवार वाले को दी.परिवार वाले हॉस्पिटल से शव को अपने घर ले आए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही