Search

 
 
 

धनबाद : बरमसिया में एक खटाल व 2 दुकानों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

 
Dhansar (Dhanbad) : धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया एफसीआई गोदाम के समीप बुधवार की देर रात दो दुकान और एक घर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने बाल्टी व गैलन से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती ही गई. काफी तेजी से आग की लपटें उठने लगीं. कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात सरारती तत्वों ने आग लगा दी. अगलगी में एक लोहे का गोदाम, एक बिचाली दुकान व एक खटाल जलकर राख हो गया. आग की चपेट में आकर खटाल के कुछ मवेशी भी जलकर घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर धनसार थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की. यह भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-robbery-at-gunpoint-in-jewelery-shop-in-broad-daylight/">रांची:

दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में हथियार के बल पर लूट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही