Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डॉ श्यामा प्रसाद के पद चिह्नों पर चलने का आह्वान

Advertisement
Advertisement

सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई पुण्यतिथि

Govindpur: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि की गयी. सिंदरी विधानसभा के बूथ संख्या 124 से 139 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से डॉ मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि रतिरंजन गिरि ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. श्री गिरि ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलकर देश का सर्वांगीण विकास कर रही है. विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जहीर अंसारी ने डॉ मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया. अध्यक्षता भाजपा के बरिष्ठ नेता अनुप कुमार साव ने की. मौके पर अनिल कुमार, जहीरूदन अंसारी, तालेशवर साव, संजय भगत, दीपक धीवर, संजीव कुमार सिंह, जयदेव मोदी, अंकित बजाज, अभिषेक कुमार झा, प्रदीप मंडल, सुभाष कुमार राम, चंद्रकांत कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही