Search

धनबाद: सभी के सहयोग से नशामुक्ति अभियान चलाने का आह्वान

Maithan : चिरकुंडा क्षेत्र के नेहरू रोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी कार्यालय में 2 जून शुक्रवार को नशामुक्ति अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन दीप जला कर किया गया. साकेत आई अस्पताल के संचालक डॉ आर द्विवेदी एवं डॉ संगीता ने नशे के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नशा करने पर लोग अपनी आयु से पहले ही मौत के शिकार हो रहे हैं. इससे बचा जा सकता है. हम सबकी यह जिम्मेवारी है कि खुद को, परिवार को एवं अपने समाज को नशामुक्त बनाएं. हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा के स्लोगन को चरितार्थ करने की जरूरत है. कहा कि बच्चों को बुरी संगत से बचाना होगा. कहा कि सभी के सहयोग से नशामुक्ति के लिए अभियान चलाकर नशामुक्त भारत बनाना है, जिस तरह देश पोलियो मुक्त बना है. प्रशिक्षण शिविर में करीब एक सौ लोगों ने भाग लिया. शिविर का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के मेडिकल विंग और डीवीसी के बीपी नियोगी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. मौके पर अर्चना बहन, पिंकी बहन, डॉ. मानसी, बीके ममता, बीके ईशा,बीके जीतेन्द्र, जोगेंद्र भाई, मुकेश भाई आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp