Search

 
 
 

धनबाद: मेयर पद पर एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया

नीलम मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष आवेदन देकर अपना नामांकन वापस ले लिया.
 

Dhanbad : धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर एक महत्वपूर्ण प्रत्याशी नीलम मिश्रा ने शुक्रवार को अपना नाम वापस ले लिया. नीलम मिश्रा ने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता विनोद कुमार, सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो तथा सहायक निर्वाची पदाधिकारी विशाल कुमार पांडेय के समक्ष आवेदन देकर अपना नामांकन वापस ले लिया.


निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 7 फरवरी को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे. मतदान 23 फरवरी को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. मतों की गिनती 27 फरवरी को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी. नीलम मिश्रा के नाम वापस लेने के फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही