Search

 
 
 

धनबाद :  बिहार से बंगाल जा रही कार ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, महिला समेत तीन की मौत

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   धनबाद जिले से होकर गुजरने वाली दिल्ली-कोलकाता हाईवे एनएच 2 पर 21 जून मंगलवार की अहले सुबह स्कॉर्पियो और खड़े टक में टक्कर हो गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई है. अन्य 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जा रही स्कार्पियो सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार आधा दर्जन लोगों में श्यामसुंदरपुरा बर्दवान पश्चिम बंगाल निवासी राजेश दास (36 वर्ष) बसंती देवी (45 वर्ष) और एक अन्य (जिसकी पहचान नहीं हो सकी) की मौत हो गई. हादसा बरवाअड्डा थाना अंतर्गत लोहार बरवा मोड़ के समीप एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ. घायलों को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल धनबाद (एसएनएमएमसीएच) भेजा गया. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क पर से हटा कर यातायात को सामान्य किया. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-yoga-and-stay-healthy-and-happy-principal-district-sessions-judge/">धनबाद

: योग करें और रहें स्वस्थ व खुशहाल : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश [wpse_comments_template]          
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही