Search

 
 
 

धनबाद : टुंडी विधायक मथुरा महतो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हो- दीप नारायण

 
Gomoh : जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीपनारायण सिंह ने पथ निर्माण विभाग से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि विधायक ने बिना टैंडर के ही पथ निर्माण प्रमंडल धनबाद के जीटी रोड स्थित ब्राह्मणडीहा से खरियो मोड़ तक सड़क के पुनर्निर्माण का शिलान्यास रविवार को कर दिया है. बिना टेंडर के योजना का शिलान्यास करना गैरकानूनी है. सिंह ने कहा कि विधायक ने अपने पांच साल के कार्यकाल में गांवों के विकास के लिए कुछ नहीं किया. अब जब कार्यकाल पूरा हो रहा है, तो आनन-फानन में बिना टेंडर के ही योजनाओं का शिलान्यास कर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. टुंडी की जनता उन्हें चुनाव में रिजेक्ट करने वाली है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-maids-and-assistants-on-strike-accused-government-of-breaking-promises/">धनबाद

: सेविका-सहायिकाएं हड़ताल पर, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही