Search

 
 
 

धनबाद : सड़क पर खड़े कोयला लदे ट्रक को पीछे से मारी टक्‍कर, चालक की हो गई मौत

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) तोपचांची के साहूबहियार गांव के समीप नेशनल हाइवे पर सोमवार 8 अगस्त की सुबह कोयला लदे खड़े ट्रक को पीछे से सब्जी लदे ट्रक ने टक्‍कर मार दी. ट्रक तेज रफ्तार से आ रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी. तोपचांची के साहूबहियार गांव के समीप नेशनल हाइवे पर एक कोयला लदा एक ट्रक पहले से खड़ा था. तभी सब्जी लेकर यूपी से कोलकाता जा रहे तेज रफ्तार आइसर ट्रक ने कोयला लदे खड़े ट्रक से जा टकराया. टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि आइसर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक कोयला लदा हाइवा पंचर होने के कारण कामता गैरेज के पास खड़ा था, जिससे टकरा कर एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई थी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/election-for-the-post-of-president-of-dhanbad-district-marwari-conference-on-august-18/">धनबाद

जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद का चुनाव 18 अगस्त को [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही