Search

धनबाद : गोली मारने के आरोप में एक अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना अंतर्गत गत 13 मई को रोहित ठाकुर को गोली मारने के आरोप में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने 14 जून को प्रेसवार्ता में बताया कि रोहित कुमार ठाकुर को गोली मारकर घायल कर दिया गया था. घायल रोहित ठाकुर के भाई अरविन्द कुमार ठाकुर के फर्दबयान के आधार पर काण्ड अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. जिसमें तीन अपराधियों की संलिप्तता मिली है. इसी मामले में बुधवार को वास्तु विहार फेज 02 बोकारो से प्राथमिकी अभियुक्त दुर्गा प्रसाद साव को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ाये अपराधी ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकारी है. दुर्गा प्रसाद साव के पास से घटना में प्रयुक्त 2 स्मार्ट फोन भी बरामद किया गया है. डीएसपी वन ने बताया कि यह अपराधी बरियातू रांची में तनवीर अहमद उर्फ बिट्टु खान की हत्या में भी संलिप्त था. शेष प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668465&action=edit">धनबाद

: चासनाला में कोयला व्यवसायी प्रवीण राय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp