Search

 
 
 

धनबाद :  गोमो से एक दिन पहले स्कार्पियो सहित गायब चालक सुबह बदहवास पहुंचा घर

 
Baghmara : बाघमारा (Baghmara) गोमो रेलवे स्टेशन के बाहर से बुधवार 20 जुलाई को गायब स्‍कॉर्पियो चालक अजीमुद्दीन अंसारी आज गुरुवार को सुबह करीब सात बजे राजगंज पहुंचा. तोपचांची की ओर से वह पैदल चलकर थानाकुल्ही निवासी स्वजन असरफ अंसारी के घर आया. वह बेसुध अवस्था में है. ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं है. परिजनों बस इतना कहा कि उसकी गाड़ी छीन ली और हाईवे पर छोड़ दिया. आनन-फानन में स्वजन उसे स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए.

  गोविंदपुर जाने के लिए किराये पर लिया स्कार्पियो

चिकित्सकों ने जांच में उसका बीपी संतुलित पाया. इसके बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया. फिलहाल चालक को सरायढेला स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. गोमो से उसके परिवार के लोग भी धनबाद पहुंच चुके हैं. बताया जाता है कि पुलिस यहीं चालक का बयान दर्ज करेगी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार 19 जुलाई की सुबह करीब 11 बजे गोमो रेलवे स्टेशन के दक्षिण पल्ली स्थित सर्कुलेट एरिया के स्टैंड में खड़ी सफेद रंग की स्कार्पियो (जेएच10बीएफ-2874) को एक व्यक्ति ने गोविंदपुर जाने के लिए किराए पर लिया. इधर, देर शाम तक वाहन के वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई.

 देर शाम तक नहीं लौटा तो शुरू हुई खोज

गुनघुसा पंचायत के सुकुडीह निवासी चालक अजीमुद्दीन अंसारी के मोबाइल पर संपर्क किया गया. परंतु उसका नंबर स्विच ऑफ मिला. उसके बाद अनहोनी की आशंका सताने लगी. स्कार्पियो मालिक विकास कुमार साथियों को लेकर वाहन व चालक की खोजबीन में निकले. पता चला कि गाड़ी तोपचांची से कोलकाता लेन की ओर निकली है.  इसके बाद सभी राजगंज की दिशा में निकल पड़े.

  मोबाइल लोकेशन वाली जगह पर भी नहीं मिला

अंततः चालक के मोबाइल लोकेशन को देखा गया. उसमें दोपहर करीब 2 बजकर 11 मिनट में राजगंज के हटियापट्टी में चालक के होने का पता चला. दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर डुमरी स्थित टोल प्लाजा में वाहन को निकलते पाया गया. इसका प्रमाण सीसीटीवी फुटेज से मिला, फुटेज में वाहन को टीशर्ट पहने एक अनजान व्यक्ति चलाता दिखा. दूसरे दिन बुधवार को चालक के मोबाइल का अंतिम लोकेशन मिलने पर वाहन मालिक सहित स्टैंड के आधा दर्जन चालक हटिया पट्टी पहुंचे. आसपास खोजबीन की. लेकिन वहां भी ना चालक मिला और ना ही स्कार्पियो. सूचना मिलने के बाद हरिहरपुर पुलिस भी पहुंची. स्‍वजन अजीमुद्दीन के अपहरण और वाहन लूट की आशंका जता रहे थे. यह भी पढ़ें: डीवीसी">https://lagatar.in/dvc-will-have-to-give-electricity-to-dhanbad-at-any-cost-gm/">डीवीसी

को हर हाल में देनी होगी धनबाद को बिजली : जीएम [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही