Search

 
 
 

धनबाद : गर्म ओबी डंप के चपेट में आया मूकबधिर युवक बुरी तरह झुलसा, अस्पताल में इलाज़रत

 
कचरा चुनने के दौरान हुआ हादसा, लगातार हो रही घटनाओं से दहशत में लोग
Jharia : बनियाहीर 7 नंबर निवासी बबिता देवी का 18 वर्षीय मूकबधिर पुत्र राहुल रवानी मंगलवार 12 सिंतबर को बनियाहिर के समीप गर्म ओबी की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह कचरा चुनने बनियाहिर स्थित डंपिंग वाली जगह गया था. वह कचरा चुन रहा था. तभी ओबी डंपिंग के दौरान वो उसके चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया. परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे गंभीर अवस्था मे धनबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है. राहुल अपनी मां बबिता देवी के साथ रहता है. घर की आर्थिक स्थिति दयनीय है. जिसके कारण बबिता देवी कचरा चुनने का काम करती है. राहुल भी अपनी मां के काम मे हाथ बटाता है. वहीं बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. बता दे कि इस से पूर्व 4 अगस्त को भी बनियाहीर 2 नंबर सुराटांड के समीप गर्म ओबी की चपेट में आकर महिला रिंकू देवी और उसकी भतीजी जिया कुमारी झुलस गई थी. इलाज़ के दौरान जिया कुमारी की मौत हो गई थी. वहीं उसकी बुआ रिंकू देवी भी बुरी तरह से झुलस गई थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-grand-kalash-nishan-procession-held-in-katras-regarding-bhado-amavasya-celebrations/">यह

भी पढ़ें : धनबाद :  भादो अमावस समारोह को लेकर कतरास में निकली भव्य कलश निशान शोभायात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही