Search

धनबाद: डिगवाडीह से मिला एक डेंगू का मरीज

धनबाद सदर क्षेत्र से मिला है सबसे अधिक लार्वा

Dhanbad: डिगवाडीह निवासी मुकुन्दर विश्वकर्मा डेंगू पॉजिटिव मिले. उनका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. मलेरिया सलाहकार रमेश कुमार ने बताया कि डिगवाडीह से मिला मरीज जमशेदपुर में कार्यरत है. बीमार पड़ने पर अपने घर डिगवाडीह आया. जांच में डेंगू पॉजिटिव मिला. मरीज के घर के आस-पास कंटेनर सर्वे के साथ लार्वानाशी दवा का छिड़काव किया गया. धनबाद सदर के डुबराजडीह गांव में 5 बुखार पीड़ित मिले. उन सभी का रक्त नमूना संग्रहित कर जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है. विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अब तक गोविंदपुर में 46263 घरों में जांच की गई, जिसमें 116 घरों से मच्छर का लार्वा मिला. 450 बुखार पीड़ित मरीजों की मलेरिया जांच भी की गई. बलियापुर के 24439 घरों में जांच के दौरान 42 घरों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट कर दिया गया. 934 बुखार पीड़ित मिले. धनबाद सदर में 62237 घरों की जांच में सबसे अधिक 2050 घरों में लार्वा पाया गया. . 689 बुखार पीड़ितों की मलेरिया जांच भी कराई जा चुकी है. झरिया में 45688 में से कुल 1140 घरों से मच्छर का लार्वा मिला है. टुंडी के 35855 में से 516 घरों में लार्वा मिला, जिसे नष्ट किया गया. बाघमारा के 65598 में से 24 घरों में मिला, जिसे नष्ट किया गया. निरसा के 35708 घरों में जांच हुई, जिसमें 658 घरों में मच्छर के लार्वा मिले. तोपचांची के 27870 में 119 घरों से लार्वा नष्ट किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp