Search

 
 
 

धनबाद : हीरापुर में दुकानदार और ग्राहक में जमकर मारपीट, पुलिस दोनों को पकड़ ले गई

 
Dhanbad : हीरापुर पार्क मार्केट में सोमवार को ग्राहक और जूता दुकानदार के बीच तू-तू, मैं-मैं के बाद जमकर मारपीट हुई. देखते ही देखते बाजार में भीड़ जुट गई. विवाद बढ़ता देख स्थानीय लोगों ने सदर थाना को फोन कर सूचना दी. टाइगर मोबाइल टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्राहक और दुकानदार को पकड़कर थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार, जेसी मलिक निवासी सुमन चप्पल रिटर्न करने के लिए अपने भाई सूरज के साथ पार्क मार्केट स्थित केशरी शू दुकान में गई थी. सुमन ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने उक्त दुकान से चप्पल खरीदा था, जो टूट गया. वह चप्पल रिटर्न करने दुकान पहुंची और दुकानदार को पूरी बात बताई, जिस पर दुकानदार ने उस पर हाथ छोड़ दिया. वही दुकानदार केशरी का कहना है कि चप्पल पुराना था, जिसकी रिपेयरिंग करवा दी थी, रिटर्न करना संभव नहीं था. यह सुनते ही लड़की ने उस पर थप्पड़ चला दिया. इसके बाद उसके भाई सूरज ने अपने परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया, जिसके बाद बवाल शुरू हो गया. समचार लिखे जाने तक सदर थाने में दोनों पक्षों से पूछताछ जारी थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-truck-loaded-with-cattle-seized-in-maithon-four-arrested-and-two-news-together/">धनबाद

: मैथन में मवेशी लदा ट्रक जब्त, चार गिरफ्तार समेत दो खबरें एक साथ 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही