Search

 
 
 

धनबाद : 206 बेटिकट यात्रियों से वसूला गया 65 हजार 800 रुपये जुर्माना

 

धनबाद से कोडरमा के बीच 8 ट्रेनों में चला टिकट चेकिंग अभियान

Dhanbad : धनबाद से कोडरमा के बीच शनिवार 16 सितंबर को रेलवे मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 8 ट्रेनों में सफर कर रहे 206 बेटिकट यात्री पकड़े गए, जिvसे 65 हजार 800 रुपये जुर्माना वसूला गया. यात्रियों में बिना बुक किये लगेज ले जाने वाले भी शामिल थे. जांच अभियान में सहायक वाणिज्यिक प्रबंधक धनबाद, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग, सीटीआई सहित सीआईटी, काफी संख्या में टीटीई, आरपीएफ और जीआरपी के जवान शामिल थे. अभियान मंडल रेल प्रबंधक केके सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया. धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पुष्कर के अनुसार शनिवार को दुमका-रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस (13319/20), गया–आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (13546), पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस (12365), पुरूषोत्तम एक्सप्रेस (12801/ 02),  हटिया-पूर्णिया-हटिया एक्सप्रेस (18625/ 26)  में सफर कर रहे यात्रियों के बीच टिकट चेकिंग की गई. इस तरह की चेकिंग धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों व ट्रेनों में आगे भी जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही