Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: महुदा मोड़ चौक पर गोदाम में लगी आग, डेढ़ करोड़ के सामान जले

Mahuda: महुदा (Mahuda)   महुदा मोड़ चौक के समीप कचरा गोदाम में मंगलवार 28 फरवरी की अहले सुबह भयानक आग लगने से लगभग एक करोड़ पचास लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई. गोदाम में काफी मात्रा में प्लास्टिक की बोतल, गैलन तथा प्लास्टिक का कचरा रखा हुआ था. आग की तेज लपटें व धुआं देख आसपास के लोग पहुंचे तथा महुदा थाना और दमकल को मोबाइल से सूचना दी. जबतक पुलिस एंव दमकल पहुंचती तबतक आग ने कई घरों को अपनी लपेट में ले लिया. प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैली. फिर भी स्थानीय युवकों ने सामान को बचाने का भरपूर प्रयास किया. आग लगने के एक घंटे बाद महुदा पुलिस पहुंची, जबकि दमकल गाड़ी को पहुंचने में डेढ़ घंटा लग गया. घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि आग सुबह पांच बजे से पहले लगी थी. लोगों ने बुझाने का भरपूर प्रयास किया. बावजूद आग काफी तेजी से फैली. तेज धुंआ उठता देख आसपास के लोग पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया. धनबाद स्थित अग्निशमन केन्द्र से एक एक कर छह दमकल पहुंचे तथा आग बुझाने में जुट गये. बीसीसीएल की ओर से भी एक दमकल तथा तीन टैंकर भेजा गया था. इसके अलावा  काण्ड्रा पंचायत के पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो की ओर से एक पानी का टैंकर आग बुझाने में लगा हुआ था. सूचना मिलने पर बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मु भी पहुंची तथा घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की.आग लगने के का कारण पता नहीं चला है. लोगों का कहना है कि आग पीछे की तरफ से लगी थी. संभावना है किसी ने जानबूझ कर आग लगा दी हो. गोदाम के संचालक गोपाल कुमार महतो ने बताया कि आग लगने से डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि मार्केट में प्लास्टिक का रेट घट गया था. इस वजह से माल स्टॉक हो गया था. होली के बाद रेट बढ़ने की संभावना थी. रेट बढ़ने के बाद माल चला जाता तो उतना नुकसान नहीं होता. उन्होने बताया कि आग से गोदाम में रखी तीन कटिंग मशीन,चार मोटर,वाश मशीन एवं प्रेशर मशीन सभी जलकर राख हो गए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही