Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) गोविंदपुर थाना क्षेत्र के ऊपर बाजार मोड़ स्थित चंदन साव एवं लड्डू साव के दो मंजिला मकान में शनिवार 11 मार्च की शाम सात बजे आग लग गई. आग विद्युत शार्ट सर्किट के कारण लगी. आग से घर के सभी सामान जलकर राख हो गए. आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. लोगों ने किसी तरह घर में रखा रसोई गैस सिलेंडर को बाहर कर दिया, वरना बड़ी घटना हो सकती थी.. गोविंदपुर पुलिस एवं अग्निशमन दस्ता भी पहुंचा और आग पर पूरी तरह काबू पाया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र रजक, भारत जयसवाल, कृष्णा विश्वकर्मा, बासुदेव वर्मन, कुणाल शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: गोविंदपुर के ऊपर बाजार मोड़ स्थित दो मंजिला मकान में लगी आग
Last Updated: Mar 11, 2023 12:00 AM (IST)