Search

 
 
 

धनबाद : खुदकुशी करने जा रही लड़की को रेल कर्मियों ने बचाया

 
Dhanbad :  धनबाद ( Dhanbad) धनबाद रेलवे स्टेशन के  समीप हिल कॉलोनी के सामने काठ पुल के नीचे 12 जून रविवार की शाम रेल कर्मियों ने खुदकुशी करने जा रही एक लड़की को बचा लिया. युवती रेल ट्रैक पर खड़ी होकर जान देने की कोशिश कर रही थी. इसी बीच कुछ रेल कर्मियों ने देख लिया. लड़की वहां से भाग गई और फिर एक पुराने कुएं में कूद कर जान देने की कोशिश कर रही थी. हालांकि समय रहते रेल कर्मचारियों ने बचा लिया. लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

 रेल लाइन पर खड़ी थी, फिर कुएं में लगा रही थी छलांग

जानकारी के अनुसार रेलवे के कुछ कर्मचारी जब हिल कॉलोनी के सामने काठ पुल के नीचे रेल लाइन की मरम्मत कर रहे थे तो एक युवती की हरकत को देखकर कुछ संदेह हुआ. स्कूटी से आयी एक युवती रेल लाइन के बीचोबीच खड़ी होकर आगे पीछे ट्रेन को देख रही थी. काम कर रहे कर्मचारी जब उसकी तरफ बढ़ने लगे तो लड़की वहां से हटकर लाइन की बगल में एक कुएं में छलांग लगाने की कोशिश करने लगी.. रेलवे ट्रैक मैन सुनील कुमार ने सूझबूझ से युवती को बचाया और फिर पुलिस को सूचना दी.

  फोन पर दे रही थी सभी को फंसाने की धमकी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है. युवती फोन पर सबको फंसा देने की बात कह रही थी. रेल कर्मचारियों के अनुसार पकड़े जाने पर लड़की छोड़ देने की मिन्नत करने लगी. लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती खुदकुशी करने जा रही है. इसलिए इसे पुलिस को सौंप देना चाहिए. फिर परिजनों को पूरे मामले की सूचना दी जाए. युवती धनबाद के धैया की रहने वाली बताई जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-police-arrived-to-remove-illegal-occupation-from-housing-colony-people-protested-fiercely/">धनबाद

:हाउसिंग कॉलोनी से अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस, लोगों ने जमकर किया विरोध  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही