धनबाद: सिंदरी में श्रीराम कथा के पहले दिन निकली भव्य कलश शोभायात्रा
Sindri : सिंदरी (Sindri) सिंदरी में नौ दिवसीय श्रीराम कथा मंदाकिनी के पहले दिन सोमवार 3 अप्रैल को शिव मंदिर प्रांगण से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा में लगभग 251 महिलाएं शामिल थीं. यात्रा में शामिल महिलाओं ने नगर भ्रमण करते हुए शिव मंदिर प्रांगण स्थित तालाब में जल भरा व अनुष्ठान स्थल पर स्थापित किया. कलश शोभायात्रा श्रीराम कथा आयोजन कमेटी की संयोजक भाजपा नेत्री रंजना शर्मा व कथा वाचिका डॉ अमृता करुणेश्वरी के नेतृत्व में निकली, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मेयर इंदु सिंह भी शामिल थी. कलश शोभायात्रा में पूर्व मेयर की पूत्रवधू आसनी सिंह भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति लेकर चल रही थीं. अहले सुबह लगभग नौ बजे महिलाएं सिर पर कलश लेकर नगर भ्रमण करती हुई वापस कथा स्थल पहुंची. मुख्य यजमान अंजनी तिवारी व उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी. कलश शोभायात्रा में श्री राम कथा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष प्रशांत कुमार दुबे, कमेटी महासचिव भाजपा नेता दिनेश सिंह, संयोजक भाजपा नेत्री रंजना शर्मा, संजय सिंह, कौशल सिंह, मोहित मिश्रा, पवन ओझा, संजय प्रसाद, राजेश प्रसाद, ब्रजेश सिंह, रांगा दुबे, इंदु बाला, उमा शर्मा, अनीता श्रीवास्तव, शारदा सिंह सहित सैकड़ों महिला पुरुष शामिल थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment