Search

धनबाद: बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा पर निकाली गई भव्य कलशयात्रा

Maithan : मैथन (Maithan)  कुमारधुबी कालीमंडा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान समारोह के अवसर पर 23 जनवरी को गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में 501 महिला श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर आगे चल रही थी. श्रद्धालुओं के भक्तिमय जयघोष से सारा वातावरण गुंजायमान हो गया. कलशयात्रा में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी शामिल थे. यात्रा मैथन मोड़ होते हुए डैम के गोगना छठ घाट पहुंची,। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरकर श्रद्धालु महिलाएं पुनः मंदिर पहुंची. वहां मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापना की गयी.   [caption id="attachment_534806" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kanash-women-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> कलश यात्रा में शामिल पूर्व विधायक अरूप चटर्जी[/caption] सर्वप्रथम 12 नन्हीं बालिकाओं द्वारा लाये गये कलश के जल से बजरंगबली को स्नान कराया गया. यजमान विश्वनाथ दास ने बताया कि दूसरे दिन 24 जनवरी को बजरंगबली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी. कहा कि 25 को भंडारे के साथ अनुष्ठान का समापन होगा. इस बीच प्रतिदिन भजन-कीर्तन भी होगा. कलशयात्रा में डॉ. मनोरंजन सिंह, सपन गुहा, मुखिया अनामिका देवी, उप मुखिया सरिता देवी, दोएल घोष, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, डीएन पाठक, टीके सिंह, संजीव मजुमदार, बीबी राय, अशोक यादव, प्रभाकर विश्वकर्मा, भास्कर विश्वकर्मा, मुन्ना यादव, छोटन यादव, संजीत यादव, नवलेश यादव आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp