Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य निशान यात्रा

 
Maithon : तीन बाणधारी भक्त मंडल की ओर से चिरकुंडा में 5 जनवरी को गाजेबाजे के साथ श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई. निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के श्याम बाबा के जयकारे से वातावरण गुंजायमान रहा. निशान यात्रा सुबह सात बजे चिरकुंडा के सोनारडंगार से शुरू हुई और बराकर, कुल्टी होते हुए पश्चिम बंगाल के नियामतपुर पहुंची. वहां श्याम बाबा के दरबार में ध्वजा रखा गया. निशान यात्रा में मारवाड़ी महिला समिति की 551 महिलाएं हाथ में ध्वज लिए श्याम बाबा का जयकारा कतारबद्ध होकर चल रही थीं. तीन बाणधारी भक्त मंडल के सदस्यों ने बताया कि 6 जनवरी को मंगल पाठ और भजन संध्या का आयोजन होगा. राजस्थान से आए कलाकार अपने मधुर भजनों का श्याम भक्तों को रसपान कराएंगे. निशान यात्रा में चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, कृष्णलाल रूंगटा, डॉ. ओपी चौधरी, अनिल अग्रवाल, महावीर प्रसाद शर्मा, संजय अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, आशा शर्मा, बबीता शर्मा, अर्चना अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-gm-nirsa-mla-of-mugma-area-welcomed/">धनबाद

: मुगमा एरिया के नए जीएम निरसा विधायक ने किया स्वागत  [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही