Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : परशुराम जन्मोत्सव पर कतरास में निकली भव्य शोभायात्रा

Katras :  कतरास (Katras) भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर शनिवार 22 अप्रैल को धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा  कतरी नदी किनारे अवस्थित सूर्य मंदिर से गाजे -बाज़े के साथ निकाली. शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग हाथों में भगवा झंडा लेकर भगवान परशुराम का जयकारा लगाते चल रहे थे. शोभायात्रा कतरास पचगढ़ी बाजार, थाना चौक होते हुए डीएवी उच्च विद्यालय पहुंची. भगवान परशुराम के विशेष पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस मौके पर ब्राह्मण एकता, कतरास एवं ब्राह्मण कल्याण मंच कतरास बाघमारा का विशेष योगदान रहा. शोभायात्रा में आयोजन समिति के अरविंद पांडेय, बबलू बनर्जी, प्रभात मिश्रा, रामाशंकर तिवारी, राम कुमार पांडेय, अविनाश दुबे, अटल बिहारी शर्मा, राम पांडे, महेंद्र पाठक, नीरज शर्मा, सुरेश शर्मा, नितिन शर्मा, बबलू मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही